spot_img
spot_img

ग्राम धौराडांड में हुई महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लैलूँगा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम धौराडांड में हुई महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


        रायगढ़, 28 जुलाई । लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड नवागांव में महिला रेखा राऊत की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कल शाम हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया।

          घटना 25 जुलाई की शाम की है, जब मृतिका के पति कृष्णा राउत (47 वर्ष) ने लैलूंगा पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम नवागांव पहुंची, जहां मनुभर यादव के घर के सामने सड़क पर रेखा राउत (45 वर्ष) का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और प्रार्थी के कथन के आधार पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

       कृष्णा राउत ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति राउत और दामाद करीब 20 दिन पहले मायके आए थे। कुछ दिनों पूर्व गांव के रथ देखने के दौरान आरोपी लुकेश्वर यादव द्वारा उसकी बेटी प्रीति के साथ अश्लील हरकत की गई थी, जिसे रेखा राउत (मृतिका) ने डांटा था। बाद में लुकेश्वर के पिता ने क्षमा मांगी और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। परंतु आरोपी लुकेश्वर यादव मन में रंजिश पाले बैठा था।

        25 जुलाई की शाम जब रेखा राउत ऊपर पारा से लौट रही थी, तभी लुकेश्वर यादव ने अपने घर से लोहे की कुल्हाड़ी लेकर रास्ते में उसकी दो-तीन बार वार कर निर्मम हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

           पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी लुकेश्वर यादव पिता मनुभर यादव निवासी नवागांव धौराडांड को हिरासत में लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
             इस गंभीर अपराध की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन एवं स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा की नहर में गोबरयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, जांच की मांग

पाइप के जरिए गंदा पानी नहर में बहाए जाने की शिकायत, पानी की गुणवत्ता जांचने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग लैलूंगा। नगर एवं...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा की नहर में गोबरयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, जांच की मांग

पाइप के जरिए गंदा पानी नहर में बहाए जाने की शिकायत, पानी की गुणवत्ता जांचने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग लैलूंगा। नगर एवं...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...