spot_img
spot_img

थाना छाल द्वारा प्रेरणास्पद कार्यों के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कोटवारों को किया गया सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img

थाना छाल द्वारा प्रेरणास्पद कार्यों के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कोटवारों को किया गया सम्मानित

            4 अगस्त 2025, रायगढ़ रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना छाल के प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित कर प्रेरणास्पद पहल की। सोमवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और ग्राम कोटवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सभी सम्मानितजनों को समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का आह्वान किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में पुलिस की भूमिका की जानकारी दी और उपस्थित जनों से अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

               कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल बोजिया की कक्षा 10वीं की छात्राओं सिया नायक और सुहानी दुबे, हाई स्कूल बेहरामार के शिक्षक लोकेश झरिया और कटाईपाली सी. हाई स्कूल के शिक्षक राजीव गुप्ता को शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोजिया में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्यकर्मी लालजी राठौर और सोनिया राठिया को स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान मिला। ग्राम रीलो की कोटवार श्रीमती पांचो बाई मंहत और ग्राम लात की कोटवार श्रीमती अटल बाई चौहान को ग्रामीण सुरक्षा और सूचना संप्रेषण में अहम भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

                      सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक छवि पटेल, शंभु पांडेय सहित थाना स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित कर सकारात्मक दिशा में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे कानून, सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए पुलिस के सहयोगी बनें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi News: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, राहुल गांधी बोले—‘यह शिवजी की बारात है’

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए आरोप; बीजेपी ने विपक्ष के विरोध पर उठाए सवाल नई...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi News: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, राहुल गांधी बोले—‘यह शिवजी की बारात है’

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए आरोप; बीजेपी ने विपक्ष के विरोध पर उठाए सवाल नई...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...