spot_img
spot_img

अपडेट NEWS : चैंबर ऑफ कॉमर्स  लैलूंगा द्वारा निः शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर🔥💉

spot_img
spot_img
spot_img

चैंबर ऑफ कॉमर्स  लैलूंगा द्वारा निः शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर🔥💉

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा श्री लच्छीराम गोपीराम धर्मशाला में उमड़ा जनसैलाब – मुफ्त इलाज के महाकुंभ में उमड़ी भीड़
चैंबर ऑफ कॉमर्स लैलूंगा के तत्वाधान में , डॉक्टर आर एल हॉस्पिटल रायगढ़ के विशेष सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सतपथी, चैंबर पदाधिकारियों एवम् डॉक्टरों ने धन्वंतरि की आराधना कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

लैलूंगा (रायगढ़) – लैलूंगा की धरती ने रविवार को ऐसा नज़ारा देखा जो वर्षों तक याद रहेगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आयोजित विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर ने धर्मशाला को किसी महाकुंभ के मैदान में तब्दील कर दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान अपना इलाज कराने सुबह से ही कतारों में खड़े नजर आए।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनप्रिय नेता दीपक सिदार ने डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य देवता भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसे ही दीप जला, पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह की लहर दौड़ गई।

👨‍⚕️ रायगढ़ से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

कार्यक्रम में डॉ आर. एल. हॉस्पिटल रायगढ़ से आए हृदय रोग, स्त्री रोग और हड्डी रोग के तीन विशेषज्ञ डाक्टरों एवं 10 मेडिकल स्टाफ की टीम ने ग्रामीणों को न केवल मुफ्त जांच की सुविधा दी बल्कि जरूरतमंदों को महंगे टेस्ट और दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य जांच के लिए लगी भीड़ इतनी विशाल थी कि धर्मशाला का हर कोना मरीजों और उनके परिजनों से खचाखच भर गया।
चैंबर के सदस्य भी मरीजों के सहयोग के लिए तत्परता से जुटे हुए थे।

💬 दीपक सिदार का बड़ा बयान

दीपक सिदार ने मंच से व्यापारी समुदाय की प्रशंसा करते कहा –
“गांव-गांव के गरीब और वंचित लोग अब स्वास्थ्य सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे। ऐसे शिविर ही असली सेवा हैं, और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”
उनके इस बयान पर जनता ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

🌟 जनता में दिखा अपार उत्साह

लैलूंगा की जनता ने इसे अब तक का सबसे बड़ा मुफ्त इलाज का महोत्सव बताया।

महिलाओं के लिए विशेष काउंटर

बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता व्यवस्था

और बच्चों के लिए अलग जांच सुविधा ने लोगों के दिल जीत लिए।




यह आयोजन सिर्फ स्वास्थ्य शिविर नहीं बल्कि एक जनआंदोलन जैसा स्वरूप ले चुका। जनता में विश्वास और उम्मीद की नई किरण जगी है।

👉 लैलूंगा की जनता अब यही मांग कर रही है कि इस तरह के स्वास्थ्य महाकुंभ हर माह आयोजित हों ताकि कोई भी गरीब इलाज के अभाव में पीड़ित न हो।

इस कार्यक्रम में चंद्र मेडिकल का विशेष योगदान रहा

चेम्बर्स ऑफ कामर्स के पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजन सफल हुवा  जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।  प्रदेश उपाध्यक्ष रवि निगांनिया, प्रदेश मंत्री अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष संजय जिंदल, सह सचिव नीरज लक्की मित्तल,हर्षित सिंघानिया, ईश्वर पटेल, प्रवक्ता नटवर निगानियां, सलाहकार उमेश दादरीवाल, थाबिरो यादव, युवा चैंबर से प्रतीक निगांनिया सहित सभी  शामिल रहे


चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष मित्तल और महामंत्री विपुल अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि हमारी संगठन की कोशिश है कि हर माह भविष्य में ऐसा आयोजन किया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...