जशपुरनगर स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालो में एसएससी शशि मोहन सिंह एवं अपनी पत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथमाता दुर्गा से आशीर्वाद लिए,

💥प्रेस विज्ञप्ति💥
💥जशपुर पुलिस💥
💥दिनाँक 01.10.2025💥

⏺️ जशपुरनगर स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालो में एसएससी शशि मोहन सिंह एवं अपनी पत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथमाता दुर्गा से आशीर्वाद लिए,
⏺️ उन्होंने जशपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की,
⏺️ दुर्गा पूजा दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया। ------00----

जशपुर नगर।
➡️दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर एसएससी शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ जशपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की खुशहाली, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। दुर्गा पूजा दौरान दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मुलाकात और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया। ➡️ पूजा-अर्चना और पंडाल भ्रमण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और आयोजकों की ओर से किए जा रहे व्यवस्थाओं की भी सराहना कीउन्होंने कहा कि दुर्गा महोत्सव केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ➡️युवाओं को दिया संदेश इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए एसएससी शशि मोहन सिंह ने कहा कि – *युवा पीढ़ी किसी भी समाज की रीढ़ होती है, पढ़ाई और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। अच्छे अध्ययन और ज्ञान से ही जीवन की चुनौतियों का समाधान संभव है। साथ ही, केवल किताबों तक सीमित न रहकर युवाओं को सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहना चाहिए। ➡️उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें नशामुक्ति, स्वच्छता, यातायात सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में भी शामिल होना चाहिए। इससे न केवल समाज में जागरूकता आएगी बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी पहचान भी बनेगी। ➡️माता दुर्गा से की विशेष प्रार्थना, एसएससी शशि मोहन सिंह और उनकी पत्नी ने माता दुर्गा के समक्ष यह प्रार्थना की कि जिले के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सफलता मिले और वे समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें। *समिति एवं लोगों ने किया स्वागत* ➡️पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं और नागरिकों ने एसएससी शशि मोहन सिंह व श्रीमती रेखा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। ----00----

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...