● रायगढ़ पुलिस ने विजयदशमी पर परंपरागत रूप से किया शस्त्र पूजन

● एसपी दिव्यांग पटेल ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना, अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का हुआ वैदिक विधि से पूजन

● रायगढ़ पुलिस ने विजयदशमी पर परंपरागत रूप से किया शस्त्र पूजन

● एसपी दिव्यांग पटेल ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना, अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का हुआ वैदिक विधि से पूजन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


पुलिस अधीक्षक ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शास्त्रों का शुद्धिकरण और पूजन

    रायगढ़, 2 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक व वैदिक विधि से शस्त्र पूजन किया गया।

      पूजन से पूर्व सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। देवी को प्रसन्न करने के लिए परंपरागत रूप से राखिया फल की बलि भी दी गई।

     इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारीगण- एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा। पूजन के बाद परंपरा के अनुसार फायरिंग भी की गई।

     पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने इस मौके पर मीडिया के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

      इधर जिले के सभी थाना-चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शास्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...