
भाजपा मुकडेगा मंडल में संजय पटेल के नेतृत्व में ज्ञान-विचार का महाधमाका!
भुईयापानी में हुई प्रथम मंडल कार्यशाला – जिले के शीर्ष वक्ताओं ने दिए संगठन और आत्मनिर्भरता के मंत्र
लैलूंगा/मुकडेगा — भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के निर्देशानुसार प्रथम मंडल आश्रम मंडल मुकडेगा की ऐतिहासिक कार्यशाला रविवार 05 अक्टूबर 2025 को भुईयापानी मंदिर के पास गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत सत्र दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक चला, जिसमें जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार और जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि रहे सतीस बेहरा (पूर्व महामंत्री जिला भाजपा रायगढ़), जिन्होंने संगठन की जड़ों को मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति जनता में है और कार्यकर्ता उसका हृदय हैं।
इसके बाद क्रमवार वक्ताओं ने अपने विषयों पर बेबाक प्रस्तुति दी —
. अरुण राय (पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़) ने जीएसटी सुधार और रिफार्म कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों ने व्यापार को सरल बनाया है और पारदर्शिता बढ़ाई है।
फिर अशोक अग्रवाल (प्रवक्ता जिला भाजपा रायगढ़) ने अर्थनीति पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “जीएसटी न केवल टैक्स सिस्टम है बल्कि एक राष्ट्र-निर्माण की दिशा है।”
इसके बाद विनय पटनायक (उपाध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़) ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और हर कार्यकर्ता को इस अभियान में योगदान देना चाहिए।
महिला मोर्चे की आवाज बनीं श्रीमती रीना भगत (मंत्री जिला भाजपा रायगढ़) ने महिला कार्य पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “महिलाएं संगठन की रीढ़ हैं, और उनके सशक्तिकरण से ही भाजपा और समाज दोनों का उत्थान संभव है।”
अंत में मंडल अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों — शांता साय, शनेहलता सिदार, शिव भगत, उज्ज्वल पैकरा, कृष्ण यादव, प्रफुल रघु गुप्ता, नोहरी भगत, गोकुल चौहान, जय कुमार, किशोर पटेल, कुबेर गुप्ता, श्याम भगत शर्मा, निर्मल यादव, सुकदेव सिदार, संजय पटेल — ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा का अनुशासन, जोश और संगठनात्मक एकता देखने योग्य रही।
भुईयापानी का शिवमंदिर परिसर आज भाजपा के नारों और राष्ट्रभावना के उत्साह से गूंज उठा — “भारत माता की जय!” “जय भाजपा!”








