spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा में बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़! जर्जर स्कूल भवन बना मौत का कुंआ, मासूम दूसरे की परछी में पढ़ने को मजबूर….

लैलूंगा में बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़! जर्जर स्कूल भवन बना मौत का कुंआ, मासूम दूसरे की परछी में पढ़ने को मजबूर!

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हार बस्ती पारा की प्राथमिक शाला इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। महीनों से स्कूल का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दीवारों में गहरी दरारें, छत से झड़ता पलस्तर और टपकता पानी बच्चों की ज़िंदगी के लिए खतरा बन चुका है। भयावह स्थिति यह है कि डर के साए में बच्चे अब अपने ही स्कूल भवन में नहीं, बल्कि दूसरे के परछी में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में तो हालात और भी बुरे हो जाते हैं। छत से पानी टपकने के कारण किताबें भीग जाती हैं, और बच्चों को जान जोखिम में डालकर क्लास में बैठना पड़ता है। कई बार शिक्षक और ग्रामीणों ने इस जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

शिक्षकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई बार बीईओ लैलूंगा को लिखित रूप में अवगत कराया, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आज भी कोई ठोस कायवाही नहीं की गई है। हर दिन बच्चे खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण नहीं कराया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा के मंदिर की ये दुर्दशा न केवल शासन-प्रशासन की लापरवाही का सबूत है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर कब तक मासूमों की पढ़ाई और जान के साथ खिलवाड़ होता रहेगा?

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अब ग्रामीणों की बस यही मांग है —
“बच्चों को सुरक्षित शिक्षा का हक़ दीजिए, इससे पहले कि कोई हादसा हेडलाइन बन जाए!”

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट...
Latest
आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है - मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों... हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ म... कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल मुख्यमंत्री साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या व भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश... राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कल... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार