spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा में सरस्वती साइकिल योजना का धमाकेदार आयोजन — 113 बेटियों को मिली नई उड़ान, मंच पर नेताओं की ताबड़तोड़ घोषणाओं से गूंजा स्कूल

लैलूंगा में सरस्वती साइकिल योजना का धमाकेदार आयोजन — 113 बेटियों को मिली नई उड़ान, मंच पर नेताओं की ताबड़तोड़ घोषणाओं से गूंजा स्कूल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा/ शासकीय कन्या हाई स्कूल लैलूंगा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत शुक्रवार को एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 113 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। विद्यालय परिसर गगनभेदी तालियों, उत्साह और खुशियों से सराबोर हो उठा। बेटियों के चेहरों पर भविष्य की नई राह पकड़ने का उमंग साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, लैलूंगा नगर उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष मित्तल, शक्ति केंद्र प्रभारी केशव मित्तल, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पार्षद लल्लू मुंडा, विनय बानी, भाजपा कार्यालय प्रभारी नूतन प्रधान, युवा नेता हरिहर होता, कृष्णा यादव, महामंत्री पूनम कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव, अवध राम पटेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रिंसिपल नारंग सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और स्कूल के बच्चे और पालक एवम  छात्राएँ उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम भव्यता के चरम पर पहुँचा।

मनोज सतपति का मंच से बवाल ऐलान — “जिले में टॉप करने वाली बेटी को मिलेगा 31,000 रुपए का पुरस्कार!”

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति ने अपने जोशीले संबोधन में शिक्षा को जिले की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मंच से ताबड़तोड़ घोषणा की।
उन्होंने कहा—
“लैलूंगा की बेटी अगर रायगढ़ जिले में टॉप करेगी तो उसे ₹31,000 का सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा।”

सतपति के इस घोषणापत्र जैसे बयान ने पूरे कार्यक्रम में जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट ला दी। छात्राओं में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। यह घोषणा लैलूंगा ब्लॉक में शिक्षा के नए विजन का संकेत मानी जा रही है।


मंच पर उमड़ा जनसैलाब — बेटियों ने ली आगे बढ़ने की शपथ

साइकिल पाकर कन्या छात्राओं ने कहा कि अब स्कूल आना-जाना और आसान होगा, और वे उच्च शिक्षा तक जाने के लिए अधिक प्रेरित महसूस कर रही हैं।
अभिभावकों ने भी सरकार व जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना की।


कार्यक्रम में दिखा संगठन का एकजुट प्रदर्शन

सभी अतिथियों ने मिलकर छात्राओं को साइकिल वितरित की। मंच पर नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से चर्चा का केंद्र बना दिया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने कहा कि बेटियों को सशक्त करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, वहीं युवा नेता कृष्णा यादव ने कहा कि लैलूंगा शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगा।


अंत में धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों और छात्राओं ने सामूहिक फोटो खिंचवाया, जो इस यादगार पल को हमेशा के लिए अमर कर गया।


कुल मिलाकर, 113 बेटियों को नई उड़ान देने वाले इस कार्यक्रम ने लैलूंगा में शिक्षा, उत्साह और विकास की नई कहानी लिख दी है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों में 34 हिरणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया सुरक्षित

रायपुर। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों को प्राकृतिक आवास में स्वछन्द विचरण हेतु छोड़ा गया। अभयारण्य स्थित ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से  कुल 34...
Latest
बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों... हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ म... कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल मुख्यमंत्री साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या व भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश... राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कल... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों में तेजी ला... तमनार एवं घरघोड़ा में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह, व्यापक प्रचार-प्र...