जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, कांशीराम चौक से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, कांशीराम चौक से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 21 नवंबर । रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने शुक्रवार 21 नवंबर को कांशीराम चौक में शराब रेड कर बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव शंकर टंडन सोसायटी के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शिव शंकर टंडन पिता सेतराम टंडन, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी नगर कांशीराम चौक थाना जूटमिल, रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह बिक्री के लिए रखना स्वीकार कर चुका है। जूटमिल पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, परमानंद पटेल और महिला आरक्षक आशा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में सुलझी राइस मिल चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...