spot_img
spot_img

लैलूँगा में सनसनी! 7 दिन से लापता अमित बेहरा का जंगल में मिला शव

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में सनसनी! 7 दिन से लापता अमित बेहरा का जंगल में मिला शव

बासडॉड़ से गायब युवक की मिली दर्दनाक मौत—गोंडी–सारासमाल जंगल बना घटनास्थल

पुलिस-क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम एक्टिव, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

मौत के रहस्य ने बढ़ाई हलचल—हत्या या हादसा? पुलिस जांच तेज

जंगल में शव मिलने से फैली दहशत, ग्रामीणों में खौफ और गुस्सा

लैलूंगा/रायगढ़ लैलूंगा क्षेत्र को आज एक बड़े हादसे ने झकझोर कर रख दिया। बासडॉड़ निवासी अमित बेहरा, जो 17 नवंबर 2025 से रहस्यमय तरीके से लापता थे, उनका शव आज गोंडी और सारासमाल के घने जंगलों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। साथ मे उनका मोटरसाइकिल भी मिला। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरा क्षेत्र सनसनी से भर गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस, क्राइम ब्रांच, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह साफ है कि मौत सामान्य नहीं है। प्रारंभिक जांच में कई संदेहजनक पहलू सामने आए हैं—जिसके चलते पुलिस इसे गंभीर केस मानकर हर एंगल से जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जंगल के आसपास के इलाकों को सील कर दिया है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है कि युवा अचानक कैसे और किन परिस्थितियों में मरा—क्या यह हत्या, अपराधियों की साजिश या कोई अन्य रहस्य?

परिवारजन की हालत बेहद खराब है और पूरे इलाके में शोक का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा करने की बात कही है।

लैलूंगा में यह घटना अब बड़ी खबर बन चुकी है, और लोग पुलिस की कार्यवाही पर नजरें गड़ाए हुए हैं। यह रहस्यमय मौत आने वाले दिनों में कई नए खुलासों का इशारा कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS