WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

●  थाना लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने शिक्षक-छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और ग्राम कोटवारों को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

●  थाना लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने शिक्षक-छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और ग्राम कोटवारों को किया सम्मानित

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

      रायगढ़, 14 दिसंबर । कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना लैलूंगा में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में प्रशासन और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सहयोगी की भूमिका निभाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में नशाबंदी को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्राम कोटवारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम कोटवारों से अपील की गई कि वे पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें और गांव से जुड़ी सूचनाओं का संकलन सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
      इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा समाजहित में सराहनीय कार्य करने वाले थाना क्षेत्र के शिक्षक, मेधावी छात्र, ग्राम कोटवार एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की प्रशंसा की गई। सम्मानित होने वालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा की नर्स श्रीमती प्रीति जांगड़े एवं श्रीमती महेश्वरी राठिया, सरस्वती शिशु मंदिर लैलूंगा के प्राचार्य श्री सुनील महंत, मेधावी छात्राएं कुमारी कशिश सिदार एवं कुमारी दीक्षा मरावी, ग्राम तारागढ़ के ग्राम कोटवार श्री राजू सिंह चौहान तथा भेलवाटोली की ग्राम कोटवार श्रीमती देवना बाई शामिल रहीं। थाना प्रभारी ने सभी सम्मानितजनों को समाज और गांव के विकास में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS