WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

➡️ धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की कड़ी नजर, फिर पकड़ा अलग अलग थाना/चौकी क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप व एक ट्रैक्टर से

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की कड़ी नजर, फिर पकड़ा अलग अलग थाना/चौकी क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप व एक ट्रैक्टर से कुल 84 क्विंटल धान
मामला थाना फरसाबहार, तुमला व चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत
➡️ पकड़े गए धान की कीमत लगभग 1 लाख 93 हजार 200 रु
➡️ थाना फरसाबहार व तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले में धान बिचौलिए, उड़ीसा की ओर से ला रहे थे धान, पुलिस को देख पिकअप वाहन को छोड़ हो गए फरार
फरसाबहार के मामले में पुलिस ने पिकअप से 20 क्विंटल धान व तुमला के मामले में पिकअप से 24 क्विंटल धान को पकड़, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को
चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत मामले में धान बिचौलिए, किसी दूसरे के टोकन पर धान खपाने ट्रैक्टर से ले जा रहे थे धान उपार्जन केंद्र, पुलिस ने सुलेसा में धर दबौचा
ट्रैक्टर क्रमांक CG -14-MS -4571 से लगभग 100 बोरी में 40 क्विंटल धान को पकड़, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को
अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस कर रही है लगातार कार्यवाही, अब तक 41 वाहनों से कुल 2,422 क्विंटल धान को पकड़ कर सौंप चुकी है, जिला प्रशासन को

      छत्तीसगढ़ में चालू धान खरीदी के सीजन में, सरहदी राज्यों एवं राज्यों के भीतर से, अवैध रूप से धान को खपाने के प्रयास में लगे धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है, जिसके लिए जहां सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, वहीं पुलिस की टीम संदिग्ध क्षेत्रों पर लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है, साथ ही पुलिस के मुखबिरी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न थाना/ चौकी क्षेत्रों में अब तक अवैध धान परिवहन करते,41 वाहनों से कुल 2,422 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंप चुकी है, इसी क्रम में बीती रात्रि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना तुमला, फरसाबहार व चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामलों में अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप व एक ट्रैक्टर से कुल 84क्विंटल धान को पकड़ा गया है।
   थाना तुमला व फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.01.26 से 17.01.26 की दरम्यानी रात्रि में लगभग 1.30 बजे, थाना तुमला की रात्रि गश्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा राज्य की ओर से गांझियाडीह होते हुए, एक सोल्ड बिना नंबर का संदिग्ध पिकअप वाहन आ रहा है, जिसमें की भारी मात्रा में धान लोड है, जिस पर थाना तुमला की पुलिस टीम के द्वारा, हाथीबेड़ में ग्रामीण रास्ते पर नाका बंदी की गई थी, इसी दौरान पुलिस को देख संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई, तो उसमें त्रिपाल से ढंककर रखा हुआ, लगभग 60 बोरी में 24 क्विंटल धान मिला, जिसे कि पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया,।
वहीं थाना फरसाबहार के मामले में भी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुबह करीबन 7.30 बजे धौरा सांड के जंगल में एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक OD-16-A-4175 को पकड़ा गया है, जिसमें भी पिकअप चालक, पुलिस को देख, पिकअप वाहन को लावारिश हालत में छोड़ कर भाग गया था, पुलिस की तलाशी पर उक्त संदिग्ध पिकअप में लगभग 50 बोरी में 20 क्विंटल धान मिला,पुलिस को संदेह है कि उक्त धान को, उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु लाया जा रहा था। दोनों ही मामलों में पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन सहित धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। व पकड़े गए पिकअप वाहन के नंबर से, उनके मालिकों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक संतोष राम, सुरेश एक्का,ईश्वर पैंकरा, मारियानुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
   चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गत रात्रि को चौकी पंडरा पाठ पुलिस भी रात्रि गश्त पर थी, इसी दौरान सुबह करीबन 03 से 04 बजे के मध्य, रास्ते में ग्राम सुलेसा के पास पुलिस को एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें की भारी मात्रा में धान बोरी लोड था, संदेह के आधार पर जब चौकी पंडरा पाठ पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध ट्रैक्टर के चालक से पूछताछ की गई, तो पता चला कि ट्रैक्टर चालक का नाम नारायण राम उम्र 43 वर्ष, निवासी सुलेसा, है, व वह धान को सुलेसा अम्बाडीपा के एक व्यक्ति सत्यपाल यादव उम्र 33 वर्ष के यहां से खरीदी गई धान को लेकर, शनिचरा राम नागेश उम्र 36 वर्ष के घर के जा रहा था। पुलिस के द्वारा उक्त धान को, किसी किसान के माध्यम से, धान उपार्जन केंद्र में खपाने के संदेह के आधार पर, धान के संबंध में वैध दस्तावेज व टोकन संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर, उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रेक्टर सहित उसमें लोड 100 बोरी में लगभग 40 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
    मामले की कार्यवाही व अवैध धान परिवहन करते ट्रेक्टर को पकड़ने में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी व आरक्षक बिलिचियुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस अवैध धान परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है, फरसाबहार, तुमला व पंडरा पाठ क्षेत्र से अलग अलग मामलों में दो पिकअप व एक ट्रैक्टर से 84 क्विंटल धान को पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में धान खपाने वाले बिचौलियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

RAIGARH NEWS

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...