➡  मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया

➡  लैलूंगा थाना के प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने दिखाया साहस और मानवता

➡  मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

➡  साहसिक कार्य पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक को पारितोषिक देकर किया सम्मानित

➡  मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया

➡  लैलूंगा थाना के प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने दिखाया साहस और मानवता

➡  मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

➡  साहसिक कार्य पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक को पारितोषिक देकर किया सम्मानित

   रायगढ़, 30 जनवरी । रायगढ़ पुलिस के एक जवान ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के 6–7 युवकों की जान बचाई है। घटना कल दिनांक 29 जनवरी को थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम रूडूकेला की है।

► जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा अपराध एवं शिकायत जांच के सिलसिले में मोटरसाइकिल से ग्राम भ्रमण पर निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम रूडूकेला पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कमरगा के 6–7 युवक कबड्डी खेलने जा रहे थे, इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

► सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर पहुंचकर बड़ी प्लास्टिक शीट की व्यवस्था की, मशाल जलाकर युवकों पर घिरी मधुमक्खियों को दूर भगाया तथा ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

► मानव जीवन संकट में देखकर किए गए इस साहसिक एवं विवेकपूर्ण कार्य पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा जवान शिव पैंकरा की पीठ थपथपाई गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।

► वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा के विवेकपूर्ण साहसिक कार्य पर पारितोषिक इनाम देकर सम्मानित किया एवं अन्य जवानों को भी इसी प्रकार सेवा भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार थाना प्रभारी गिरधारी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...