spot_img
spot_img

➡️डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण,
➡️ रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की ली सलामी,

spot_img
spot_img
spot_img

➡️डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण,
➡️ रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की ली सलामी,
➡️ दरबार लगा पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों से हुए रूबरू, सुनी उनकी समस्याएं, किया निराकरण
आज दिनांक 30.01.26 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा, रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम  डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर में परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने परेड में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्न आउट का बारीकी से निरीक्षण किया  तथा उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरुस्कृत भी किया गया। निरीक्षण परेड में 134 की संख्या में जशपुर पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी शामिल थे।
    परेड  के निरीक्षण के पश्चात डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्षित केंद्र में वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया व शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, उनके रख रखाव, एवं लॉग बुक जैसे दस्तावेजों का भी जायजा लिया गया, तथा वाहन चालकों को शासकीय वाहनों को सही हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    तत्पश्चात डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा, रक्षित केंद्र जशपुर का निरीक्षण करते हुए,पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू होने हेतु, रक्षित केंद्र जशपुर के सभा कक्ष में दरबार का आयोजन किया गया, इस दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को, जनता के बीत संवेदनशील रहकर पुलिसिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही गई ,साथ ही अपने कार्य क्षेत्रों जैसे कि थानों, चौकियों, रक्षित केंद्र, कार्यालयों व परिसरों में उत्कृष्ट साफ सफाई रखने की बात पर जोर दिया गया। पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए, फिट रहने व नशे से दूर रहने व वर्तमान परिपेक्ष्य में कंप्यूटर तथा चार पहिया वाहनों की ड्राइविंग की जानकारी होने की भी बात कही गई। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के कहा कि पुलिस के कर्मचारियों को कंप्यूटर व ड्राइविंग सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी गुजारिशों को भी सुना गया, व उनका त्वरित निराकरण भी किया गया।
     रक्षित केंद्र जशपुर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डी एस पी अजाक भावेश कुमार समरथ व डी एस पी मुख्यालय श्रीमती आशा तिर्की व रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

CHHATTISGARH NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

RAIGARH NEWS

🔥 जुआरियों में हड़कंप! रायगढ़ पुलिस की डबल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा—6 गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तारबाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते...