WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन अंकुश : गौ तस्करी का फरार आरोपी जागेश्वर आया पुलिस की गिरफ्त में,
जशपुर पुलिस ने मनोरा क्षेत्र से,गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

ऑपरेशन अंकुश: गौ तस्करी का फरार आरोपी जागेश्वर आया पुलिस की गिरफ्त में,
जशपुर पुलिस ने मनोरा क्षेत्र से,गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत
माह जनवरी 26 में गौ तस्कर  अपने साथी के साथ,जंगल के रास्ते, पैदल हांक कर ले जा रहा था,गौ वंशों को पूर्व में जशपुर पुलिस, गौ तस्कर के साथी को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल व 04 नग गौ वंशों को किया था बरामद
आरोपी जागेश्वर घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार पता साजी, अंततः पुलिस ने  मनोरा में धर दबौचा
आरोपियों के विरुद्ध थाना आस्ता में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी गौ तस्कर: जागेश्वर लकड़ा उम्र 558वर्ष , निवासी ग्राम गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला ( झारखंड)
   
   ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.01.26 की रात्रि करीबन 08.00 बजे थाना आस्ता पुलिस को ग्राम खोंगा के ग्ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगा के ग्रामीण रास्ते से दो संदिग्ध व्यक्ति, कुछ गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल हांक कर जल्दी जल्दी, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर थाना आस्ता पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल ग्राम खोंगा रवाना हुआ गया,जहां पुलिस ने पाया कि ग्रामीणों के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को 04 नग गौ वंशों सहित पकड़ कर रखा गया है, पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम बनर्जी भगत उम्र 55 वर्ष , निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग) का रहने वाला बताया था  और बताया था कि  वह अपने साथी के साथ उक्त गौ वंशों को झारखंड ले जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके फरार साथी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदपुर झारखंड को भी चिन्हित कर लिया  था। जिसकी पता साजी  की जा रही थी। पुलिस के द्वारा   मौके से 04 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व पशु चिकित्सक से गौ वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
➡️ पुलिस फरार आरोपी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 की लगातार पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी जागेश्वर लकड़ा, मनोरा क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर थाना आस्ता पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए, मनोरा क्षेत्र से घेराबंदी कर फरार आरोपी जागेश्वर लकड़ा को हिरासत में लिया गया।
  ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
  ➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक कोसमोस बड़ा, संदीप एक्का आरक्षक अनिल भगत व सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवराष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल,...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़ 30 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS