spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया,07 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया,07 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम टिकैतगंज का
गौ तस्कर पैदल, जंगल के रास्ते ले जा रहे थे गौ वंशों को झारखंड राज्य की ओर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा
आरोपी गौ तस्कर हो गए फरार, पुलिस कर रही है पता तलाश, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी
मामले में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध

      ➡️ गौरतलब है कि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के दिशा निर्देश पर, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, जिसके लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 16.02.26 को सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम टिकैतगंज के जंगल में फिर 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
  ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.26 की अपराह्न करीबन 11.00 बजे के लगभग, थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि, ग्राम टिकैतगंज के पास जंगल के रास्ते, कुछ संदिग्ध व्यक्ति, भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, ले जा रहे हैं, उसे संदेह है कि उक्त गौ वंशों को, गोविंदपुर, झारखंड राज्य की ओर ले कर जाया जा रहा है। जिस पर जशपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ, मुखबिर के बताए स्थान, टिकैतगंज के जंगल में जाकर, देखा तो पाया कि, कुछ व्यक्ति गौ वंशों को जल्दी जल्दी पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए ले जा रहे थे, पुलिस के द्वारा जब संदिग्धों की धर पकड़ हेतु, जब घेराबंदी की जा रही थी, उसी दौरान पुलिस को देखकर, संदिग्ध गौ तस्कर, गौ वंशों को छोड़कर,जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा फरार, गौ तस्करों की पातासाजी की जा रही है, पुलिस की टीम के द्वारा मौके से 07 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया है, जिनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
➡️पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक जयसिंह मिर्रे, आरक्षक राम प्रताप यादव, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख, रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा