spot_img
spot_img

कवर्धा में 5 करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार: कंटेनर में छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे,

spot_img
spot_img
spot_img

कवर्धा। पूरे प्रदेश में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। तस्कर कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग एक कंटेनर के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती थाना चिल्फी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया।

जांच के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियां बरामद हुईं जिसका वजन करीब 900 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। मौके से पुलिस ने आरोपी आयाज खान ,निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS