spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की पार्किंग से बाइकों की सिलसिलेवार चोरी का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया

spot_img
spot_img
spot_img

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की पार्किंग से बाइकों की सिलसिलेवार चोरी का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना मैकेनिकल इंजीनियर निकला, जो पहले BSP में संविदा पर काम करता था। बाद में उसी प्लांट की पार्किंग को अपना टारगेट बना बैठा।

आरोपी रायपुर से बस में बैठकर भिलाई आता, पावर हाउस चौक पर उतरकर पैदल BSP मेन गेट पार्किंग पहुंचता, फिर मास्टर चाबी से खासकर होंडा साइन मॉडल की बाइक पार कर देता था। जून 2024 से सक्रिय इस गिरोह ने एक साल में 31 बाइक चुराईं। जिन्हें जशपुर के कुनकुरी में बेचा जाता था।

7 नवंबर 2025 की एक वारदात ने पुलिस को अहम सुराग दिया। CCTV फुटेज में आरोपी लंगड़ाते हुए बाइक चोरी करते दिखा। पैर में लोहे की रॉड होने के कारण उसकी चाल अलग थी। यही पहचान आखिरकार गिरफ्तारी की वजह बनी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने ट्रैकिंग शुरू की और सरगना तक पहुंच गई।

पुलिस ने जशपुर से बाइक जब्त कर 2 सहयोगियों को दबोचा है। इस तरह पुलिस ने मुख्य आरोपी ई. पापा राव, मनोज राम और राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। 31 लाख रुपए कीमत की 31 बाइक भी बरामद हुई है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, आरोपी ई. पापा राव ने 7 नवंबर को BSP के RTS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर विपिन साहू की बाइक मेन गेट की पार्किंग से चोरी की थी। इस चोरी का CCTV फुटेज पुलिस को मिला था, जिसमें आरोपी लंगड़ाकर चलते दिखा। पुलिस को इससे काफी मदद मिली।

आरोपी के चलने के स्टाइल पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में इसी फुटेज के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपी ई पापा राव को पकड़ने में मदद मिली। आरोपी के पैर में लोहे की रॉड लगी है, जिस कारण वह लंगड़ा कर चलता है।

रायपुर से बस में बैठकर आता था चोरी करने

बाइक चोरी का मुख्य आरोपी ई. पापा राव ने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। वह पहले खुर्सीपार क्षेत्र में रहता था, लेकिन वर्तमान में रायपुर के चंगोरा भाठा में रहता था। वो बस से रायपुर से भिलाई आता था, पावर हाउस चौक पर उतरकर पैदल बीएसपी के मेन गेट स्थित पार्किंग तक पहुंचता और वहां खड़ी गाड़ियों की चोरी करता था।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारियों

एवं 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली की तैयारियों के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी और सरगुजा जिले में कांग्रेस के BLO...

CHHATTISGARH NEWS

कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारियों

एवं 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली की तैयारियों के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी और सरगुजा जिले में कांग्रेस के BLO...

RAIGARH NEWS

राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक नन्द किशोर सतपथी

उपलब्धि से लैलूंगा का बढ़ा मान, वनांचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान रायपुर/लैलूंगा, 26 अक्टूबर 2026। शिक्षा, समाजसेवा और विद्यार्थियों के...