spot_img
spot_img

भाजपा में जाने को बेताब एक और कांग्रेसी दिग्गज! विधानसभा में सरकार की तारीफ करके सबको चौंकाया

spot_img
spot_img
spot_img

साल भर से ज्यादा जेल में रहने के बाद रिहा हुए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बयानों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के आदिवासी चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले लखमा ने हाल ही में साय सरकार की कार्यशैली की जमकर सराहना की, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। छत्तीसगढ़ के राजनीति में इन अटकलों को तब और हवा मिली जब वे विधानसभा बजट सत्र के दौरान भाजपा नेताओं से गले मिलते दिखाई दिए।

PunjabKesari

भाजपा नेताओं के गले मिले

शराब घोटाले में फंसे कांग्रेस के दिग्गज नेता कवासी लखमा साल भर जेल में रहने के बाद जब विधानसभा में नजर आए तो कई सीनियर भाजपा नेता उनका स्वागत करते दिखे। भाजपा के सीनियर नेता अजय चंद्राकर बाहें फैलाकर उन्हें गले लगाते दिखे, धर्मजीत सिंह, रामविचार नेताम जैसे भाजपा नेता भी लखमा से मिलते दिखे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या कवासी लखमा भाजपा में शामिल हो जाएंगे। एक और बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि बीते दिनों सत्तापक्ष के नेताओं ने करप्शन चार्जेस में फंसे कवासी लखमा को उन्हें मोहरा बनाए जाने की बात कही थी जिसका सीधा मतलब ये था कि गुनहगार आप नहीं कोई और है।

PunjabKesari

साय सरकार की तारीफ क्यों?

विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए लखमा ने कहा कि यदि कोई सरकार जनता के हित में काम करती है तो उसकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने विधानसभा में खुलकर स्वीकार किया है कि अब बस्तर में लोग शांति से जीने लगे हैं। प्रदेश से नक्सलवाद जैसी दशकों पुरानी बड़ी समस्या का अंत हो रहा है। माना जा रहा है कि यह बयान राजनीतिक संतुलन साधने या अपनी छवि को व्यापक बनाने की रणनीति भी हो सकता है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा को बैठे बिठाए कांग्रेस को चिढ़ाने का मौका मिल गया। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब नक्सलियों के अंत बस्तर के विपक्षी नेता भी स्वीकार कर रहे हैं, उस बदलाव को महसूस कर रहे हैं जिसे बस्तर की जनता जी रही है।

PunjabKesari

कांग्रेस की प्रतिक्रिया और आगे की राह

कांग्रेस खेमे में भी इन बयानों को लेकर हलचल है। पार्टी के कुछ नेता इसे व्यक्तिगत राय बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक संकेत के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेसी नेता इस पर साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रहे हैं।  खुद लखमा ने अभी तक भाजपा में शामिल होने की बात पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में स्पष्ट है कि फिलहाल यह मामला सियासी अटकलों और संभावनाओं के दौर में है, और आने वाले समय में ही उनकी राजनीतिक दिशा साफ होगी।

क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लखमा का भाजपा में जाना आसान निर्णय नहीं होगा, क्योंकि वे लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा और संगठन से जुड़े रहे हैं। वे प्रदेश में आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। दूसरी ओर, भाजपा भी आदिवासी क्षेत्रों में अपना आधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में अटकलों को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी तक यह केवल राजनीतिक चर्चाओं तक सीमित है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...