कवर्धा को मिलेगी रफ्तार: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल रंग लाई, कवर्धा बाईपास और NH-30 फोरलेन को मिली रफ्तार

कवर्धा।  जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा

बैठक के दौरान  गडकरी ने नवाचार की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि वे बताएंगे कि पराली से एविएशन फ्यूल कैसे तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) ने कहा कि बड़े और दूरदर्शी नेतृत्व से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प के साथ “पुलिस जन संवाद” का सफल आयोजन

नशे के खिलाफ समाज को खुद आगे आना होगा, संरक्षण नहीं सहभागिता चाहिए" — महापौर जीवर्धन चौहानएसएसपी शशि मोहन सिंह एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प के साथ “पुलिस जन संवाद” का सफल आयोजन

नशे के खिलाफ समाज को खुद आगे आना होगा, संरक्षण नहीं सहभागिता चाहिए" — महापौर जीवर्धन चौहानएसएसपी शशि मोहन सिंह एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...