WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इस समय से लग जाएगा सूतक

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

Chandra Grahan 2026: आज दोपहर इस साल का एक ऐसा दुर्लभ नजारा घटित होगा, जिसके गवाह भारत के राज्यों के प्रमुख शहर बनेंगे। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो फाल्गुन पूर्णिमा को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा और भारत में नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसका हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज में बहुत गहरा प्रभाव है। आइए जानें इस ग्रहण से जुड़ी बेहद जरूरी और अहम बातों के बारे में

इस समय शुरू होगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।

ग्रहण काल में उदित होगा चंद्रमा

3 मार्च को भारत में चंद्रमा का उदय शाम 06.20 बजे से शाम 06.30 बजे के बीच हो सकता है। जबकि ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू हो जाएगा, इसलिए आज चंद्रमा ग्रहण काल में उदित होगा। ऐसे में भारत में करीब साढ़े 6 बजे चंद्र ग्रहण दिखना शुरू होगा और शाम 06.46 बजे तक दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक होगा।

भारत में इन शहरों में दिखेगा ग्रहण

3 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलॉन्ग, कोहिमा और ईटानगर में दिखाई देने वाला है।

चंद्र ग्रहण में इन मंत्रो का जाप करें

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान्

मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात्

चंद्र मंत्र

ॐ सोम सोमाय नमः

दिव्य मंत्र

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ये जरूर करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद व्यक्ति को स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए और पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। इसके बाद देवी-देवताओं को स्नान आदि कराने के बाद उनका विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। साथ ही साथ यथा संभव अन्न और धन आदि का दान करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण का उपाय

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को सूतक काल शुरू होने से पहले भोजन कर लेना चाहिए और इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय अपने आराध्य देवता अथवा चंद्रमा समेत नवग्रह का मंत्र जपें अथवा किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा नगर पंचायत को मिली नई CMO! अनुराधा राजमणि का पथरिया से लैलूंगा तबादला

शासन ने जारी किया आदेश, अब नगर पंचायत लैलूंगा की CMO होंगी सुश्री अनुराधा राजमणिलैलूंगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा नगर पंचायत को मिली नई CMO! अनुराधा राजमणि का पथरिया से लैलूंगा तबादला

शासन ने जारी किया आदेश, अब नगर पंचायत लैलूंगा की CMO होंगी सुश्री अनुराधा राजमणिलैलूंगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने...

RAIGARH NEWS

Latest
लैलूँगा नगर पंचायत को मिली नई CMO! अनुराधा राजमणि का पथरिया से लैलूंगा तबादला राम गोपाल गर्ग ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित, विशेष सुसज्... लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिं... रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं
सेवानिवृत्ति : जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान ... भिलाई स्टील प्लांट से कथित ‘लोहा चोरी’ पर विधायक रिकेश सेन का DGP को खुला पत्र—4... सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर,,,!
DC पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मात्रा को लेकर विव...
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूँगा की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव...