Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इस समय से लग जाएगा सूतक

Chandra Grahan 2026: आज दोपहर इस साल का एक ऐसा दुर्लभ नजारा घटित होगा, जिसके गवाह भारत के राज्यों के प्रमुख शहर बनेंगे। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो फाल्गुन पूर्णिमा को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा और भारत में नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसका हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज में बहुत गहरा प्रभाव है। आइए जानें इस ग्रहण से जुड़ी बेहद जरूरी और अहम बातों के बारे में

इस समय शुरू होगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।

ग्रहण काल में उदित होगा चंद्रमा

3 मार्च को भारत में चंद्रमा का उदय शाम 06.20 बजे से शाम 06.30 बजे के बीच हो सकता है। जबकि ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू हो जाएगा, इसलिए आज चंद्रमा ग्रहण काल में उदित होगा। ऐसे में भारत में करीब साढ़े 6 बजे चंद्र ग्रहण दिखना शुरू होगा और शाम 06.46 बजे तक दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक होगा।

भारत में इन शहरों में दिखेगा ग्रहण

3 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलॉन्ग, कोहिमा और ईटानगर में दिखाई देने वाला है।

चंद्र ग्रहण में इन मंत्रो का जाप करें

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान्

मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात्

चंद्र मंत्र

ॐ सोम सोमाय नमः

दिव्य मंत्र

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ये जरूर करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद व्यक्ति को स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए और पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। इसके बाद देवी-देवताओं को स्नान आदि कराने के बाद उनका विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। साथ ही साथ यथा संभव अन्न और धन आदि का दान करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण का उपाय

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को सूतक काल शुरू होने से पहले भोजन कर लेना चाहिए और इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय अपने आराध्य देवता अथवा चंद्रमा समेत नवग्रह का मंत्र जपें अथवा किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सीएम हेल्पलाइन बना आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यमलैलूँगा की भगवती चंद्रा को मिला उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री की जनकेंद्रित सुशासन व्यवस्था के तहत संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षणजेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारीजेल...

रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने शुक्रवार को जिला जेल रायगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस...
Latest
सीएम हेल्पलाइन बना आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

...
जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जेल में सुरक्षा व...
रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शु... "> संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़" थीम पर होगा "पुलिस जन संवा... ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की एक और बड़ी सफलता, बाइक चोरी के फरार आ... "> ऑपरेशन आघात" के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, 35 पाव अवैध देशी शराब जब्त
अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और ब... ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार ... ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी रा... संवेदनशीलता : कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया