आज बाल दिवस एवं आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू जी की जन्म जयंती के अवसर पर माननीय विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार जी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झगरपुर में बाल सम्मान समारोह कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए।

spot_img

लैलूंगा।देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार लैलूंगा विकासखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पहुंच कर के बाल सम्मान समारोह में अपनी गरिमा मय उपस्थिति दर्ज कराई। सर्व प्रथम देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया तत्पश्चात हाई स्कूल और कस्तूरबा स्कूल के छात्र छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।कस्तूरबा स्कूल के छात्राओं द्वारा विभिन्न स्तर पर खेल प्रतियोगिता प्रथम आने वाले छात्राओ को आज पुरुस्कार भी माननीय विद्यायक चक्रधर सिंह सीदार जी के हाथो दिया गया साथ ही शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रओ को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित किया गया। माननीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को बालदिवस की शुभकामनाएं देते हुवे उन्हें मन लगा कर पढ़ने की सलाह देते हुवे कहा की आप सभी मन लगा कर पढ़ोगे के तो आपके नंबर बहुत अच्छे आयेंगे उससे आपके परिवार के साथ साथ आपके विद्यालय और आपके ग्राम का नाम भी रोशन होगा।पढ़ाई के साथ साथ आप सभी अपने अपने रुचि के अनुसार खेल और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी मन लगाए आज हम सभी को बहुत बहुत गर्व होता है इस विद्यालय की पूर्व छात्र क्रिकेट खेल में प्रदेश स्तर पर अपने साथ साथ अपने परिवार और विद्यालय का नाम भी रोशन कर रही है ।माननीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने प्रदेश में हमारे परम्परागत खेल और संस्कृति के आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक के साथ साथ 10वी एवम 12 वि में अच्छे नबर लाने वाले छात्र छात्राओं के लिए हवाई यात्रा का सम्मान देने के लिए माननीय मुख्य मंत्री का भी आभार व्यक्त किया ।आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्षा श्रीमती किरण पैंकरा, जनपद सदस्य दिलेश्वर सीदार,विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन लकड़ा,प्राचार्य डी एन सी,कस्तूरबा की अधीक्षिका
कुरुछाया टोप्पो,वीर सिंह राठिया,रुकराम सिदर,खगेश्वर प्रधान,राजेंद्र वैस्णव,शौकीलाल प्रधान सहित दोनो स्कूलों के संपूर्ण शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS