मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्र आलोक से फोन पर बात कर उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्र आलोक से फोन पर बात कर उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं
श्री कांत जायसवाल

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 14 नवम्बर 2022/ गोधन न्याय योजना लोगों के जीवन में कैसे बदलाव ला रही है इसका एक जीवंत उदाहरण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में देखने को मिला। जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा में रहने वाले पशुपालक संतोष सिंह के जीवन में तब सुखद क्षण आया जब उन्हें पता चला कि उनके पुत्र आलोक सिंह का चयन नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस हेतु हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वयं आलोक से फोन पर बात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संतोष मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गोधन न्याय योजना सच में हम जैसे जरूरतमंद लोगों के बड़े सपनों को साकार करने वाली योजना है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस जनहितैषी योजना से आज मेरा भी सपना पूरा हुआ है।
श्री संतोष बताते हैं कि उन्हें जैसे ही बेटे की सफलता का पता चला पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी, क्योंकि सभी का चाहते थे की आलोक डॉक्टर बनकर परिवार का नाम रौशन करे। वे बताते हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर हमने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन भी आएगा, क्योंकि एक साधारण आठ सदस्यीय पशुपालक परिवार के रूप में यह सोचना भी हमारे लिए सपना था, लेकिन गोधन न्याय योजना से यह सपना आज पूरा हुआ है। संतोष ने बताया कि उनके पास लगभग 40 पशु हैं, छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की शुरुआत से वह गोबर विक्रय कर रहे हैं, उन्होंने अब तक कुल 3 लाख 25 हजार रुपए का गोबर बेचा है। उन्होंने बताया कि 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आलोक ने राजस्थान स्थित कोटा से नीट की परीक्षा हेतु कोचिंग करने की इच्छा जाहिर की, कोचिंग हेतु फीस का पूरा खर्च गोबर विक्रय से प्राप्त राशि से हो गया और आज बेटे की सफलता ने मुझे गौरवान्वित किया, आलोक का दाखिला कांकेर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...