मालवाहक से 19 भैंस बरामद, पशु तस्कर मौके से फरार

spot_img

रायपुर। ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच संदिग्ध अवस्था में खड़े एक मालवाहक वाहन से आरंग पुलिस ने 19 भैंस बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के मध्य मुख्य मार्ग पर एक मालवाहक गाड़ी (क्रमांक यूपी 83 सीटी 8790) काफी देर से संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली, तो गाड़ी के पास या अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. बताया जाता है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस दंग रह गई. मालवाहक के भीतर बेहद क्रूरता के साथ 19 भैंस ठूस-ठूस कर बांधी गई थीं.

पुलिस ने तत्काल सभी मवेशियों को वाहन से बाहर निकाला और सुरक्षित आरंग नगर पालिका के कांजीहाउस भिजवाया, जहां उनके चारे और पानी की व्यवस्था की गई है. आरंग पुलिस ने उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर वाले उक्त मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है. प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला अंतरराज्यीय पशु तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.
मामले में आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक और तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

CHHATTISGARH NEWS

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...