CG : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्: द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

spot_img

रायपुर।छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा आज उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11वीं) द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 1 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित होगी। मंडलम् ने परीक्षा संचालन को सुचारु, पारदर्शी एवं गोपनीय बनाए रखने हेतु केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

मंडलम् द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सेटिंग, मॉडरेशन, टंकण एवं मुद्रण का कार्य अत्यंत संवेदनशील होता है, इसलिए प्रश्न पत्रों के पैकेट खोलने एवं वितरण के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। परीक्षा दिवस पर प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा प्रारंभ होने के 15 से 20 मिनट पूर्व केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में खोले जाएंगे तथा विषय एवं तिथि का मिलान सुनिश्चित किया जाएगा। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल मंडलम् कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडलम् ने परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया में साझा न करने की हिदायत देते हुए नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जिला स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 9ः5 बजे तथा अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र 9ः10 बजे वितरित किए जाएंगे। उत्तर लेखन कार्य सुबह 9ः15 बजे से प्रारंभ होगा।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अनिवार्य व्याकरणम् एवं साहित्यम् 2 जून को भूगोल, 3 जून को हिन्दी एवं अंग्रेजी, 4 जून को साहित्यम्, नव्य व्याकरणम्, प्राच्य व्याकरणम्, वेद एवं दर्शन विषयों की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 5 जून को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन, 6 जून को इतिहास, जीव विज्ञान, गणित एवं लेखांकन, 8 जून को पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शनम् एवं आयुर्वेद तथा 9 जून को अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं कृषि विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मंडलम् ने स्पष्ट किया है कि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित होंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी प्रायोगिक परीक्षाएं ली जा सकेंगी। परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा किसी प्रकार का अवकाश घोषित किए जाने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होंगी।

परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी कठिनाई की स्थिति में मंडलम् द्वारा जारी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए डॉ. गरिमा ताम्रकार (9479138120), डॉ. व्यास नारायण आर्य (9977028765) एवं श्री मुकेश बन्ने (8839915323) से संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर CM साय ने किया नमन, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

मुख्यमंत्री निवास में छायाचित्र पर किया माल्यार्पण, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को बताया जनकल्याण की प्रेरणा रायपुर, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

CHHATTISGARH NEWS

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर CM साय ने किया नमन, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

मुख्यमंत्री निवास में छायाचित्र पर किया माल्यार्पण, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को बताया जनकल्याण की प्रेरणा रायपुर, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

RAIGARH NEWS

Dharamjaigarh Police Action: ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शिकायत पर तत्काल लिया संज्ञान, एसडीओपी धरमजयगढ़ को प्राथमिक जांच के निर्देश रायगढ़, 25 सितंबर। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के बिहारी...