पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है। उनकी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक कार्य व प्रशासन की गहरी समझ ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है। उनका कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट किया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्तव्य भाव को बढ़ावा देने का सतत प्रयास, पार्टी को और भी सशक्त बनाता रहेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में आपने कम समय में ही अपनी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक समझ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई है। संगठन को मजबूत करने के प्रति आपका समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “युवा ऊर्जा के प्रतीक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव और सुदृढ़ हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए पोस्ट किया, “आपकी दूरदर्शी सोच और समर्पित कार्यशैली से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां जानकी से आपके स्वस्थ-सानंद यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरोवगी ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संजय सरोवगी ने नितिन नवीन को अथक परिश्रमी, संगठन की जीवंत ऊर्जा और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आपका कुशल नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्तंभ बना रहे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने लिखा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां भारती की सेवा में अपना जीवन न्योछावर करने की प्रेरणा लेकर विगत 21 वर्षों से सेवा की भावना के साथ अब कार्यकर्ताओं के आप रोल मॉडल बन चुके हैं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

💥*जनहित में बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में अवैध बोरवेल नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा*💥

बरतोरी में रात के अंधेरे में चल रही खुदाई पकड़ी गई, वाहन नंबर CG10 BX1933 जांच के घेरे मेंजिला बिलासपुर / बिल्हा / बरतोरी,...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

रायपुर :- पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार...

RAIGARH NEWS

तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में महुआ शराब एवं देशी मदिरा की जब्ती

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाईतमनार पुलिस ने ग्राम आमाघाट में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के...