महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया, न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला अपराधों पर संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई जारी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


          रायगढ़, 23 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

        पीड़ित युवती ने कल थाना तमनार में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने उससे प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

        पीड़िता द्वारा जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपी दीपक तिग्गा ने उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

        महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

💥*जनहित में बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में अवैध बोरवेल नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा*💥

बरतोरी में रात के अंधेरे में चल रही खुदाई पकड़ी गई, वाहन नंबर CG10 BX1933 जांच के घेरे मेंजिला बिलासपुर / बिल्हा / बरतोरी,...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

रायपुर :- पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार...

RAIGARH NEWS

तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में महुआ शराब एवं देशी मदिरा की जब्ती

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाईतमनार पुलिस ने ग्राम आमाघाट में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के...