ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई

पूंजीपथरा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले के फरार खाईवाल रामफल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

गेरवानी के बर्तन दुकान में मोबाइल के जरिए संचालित हो रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा

पूंजीपथरा पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार



एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश-“रायगढ़ में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगातार चलेगा पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” अभियान

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


                रायगढ़, 23 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती के चलते अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त आरोपी अब अपराध से तौबा कर पुलिस के समक्ष सरेंडर भी कर रहे हैं। अभियान के तहत सट्टा के पूरे नेटवर्क और लिंक पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है।

         इसी क्रम में दिनांक 22 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार सट्टा खाईवाल रामफल अग्रवाल निवासी ग्राम गेरवानी को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 11 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा गया था।

       पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल फोन एवं ₹17,000 नगद तथा आरोपी सुरेश अग्रवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹1,400 नगद जब्त किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल को नगद एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाई जाती थी। पुलिस टीम को देखकर रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया था । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

        गिरफ्तार आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 4 एवं 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया था। वहीं कल फरार आरोपी रामफल अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 46 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव एएसआई उमाशंकर विश्वाल एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...