कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र कुसमी का निरीक्षण
बच्चो एवं माताओं को मिलने वाली पौष्टिक आहर की ली जानकारी

कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र कुसमी का निरीक्षण
बच्चो एवं माताओं को मिलने वाली पौष्टिक आहर की ली जानकारी

विनय सिंह

बेमेतरा 24 नवम्बर 2022-कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कल बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुसमी के आंगनबाड़ी केन्द्र का मुआयना किया। इस दौरान उन्होने केन्द्र में उपस्थित बच्चों से आत्मीय बात-चीत की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के माताओं से उनको दिए जाने वाले पौष्टिक आहार, केला, अण्डा, चना, गुड़ आदि की जानकारी ली। आंबा में उपस्थित बच्चों की माताओं ने भी यहां मिलने वाले पौष्टिक आहार के लिए अपनी संतुष्टि जाहिर की। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, मध्यान्ह भोजन, दूध, टीएचआर आदि के वितरण की स्थिति देखी। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली एवं बच्चों का वजन, ऊंचाई आदि की जांच समय-समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान निर्देश दिए कि केंद्र पर सफाई, बच्चों को पर्याप्त मात्रा में नाश्ता और मध्यान्ह भोजन सहित अन्य पोषण आहार सामग्री का वितरण समय पर और नियमित रूप से किया जाए। कुपोषित बच्चों को एनआरसी भर्ती कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा और आंगनवाडी केंद्र पर साफ-सफाई और स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर एवं संबंधित आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...