पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शॉ मिल से चोरी मशीनरी पार्ट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार



सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंची पुलिस

चोरी गई 14 हजार रुपये मूल्य की दो पुल्ली बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

    3 जून, रायगढ़ ।  एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पुसौर पुलिस ने शॉ मिल से मशीनरी पार्ट्स चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है।

      जानकारी के अनुसार प्रार्थी पितबासो साव (65 वर्ष), निवासी ग्राम चिखली, थाना पुसौर ने कल थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बजरंग शॉ मिल का संचालन करता है। शॉ मिल में उपयोग के लिए खरीदी गई दो नई पुल्ली, जिनकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये थी, मशीन के पास बाउंड्री के भीतर रखी गई थीं। दिनांक 26 मई 2026 को मशीन में लगाने के लिए देखने पर दोनों पुल्ली गायब मिलीं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

     विवेचना के दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैंस द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ की गई तथा शॉ मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया। फुटेज में ग्राम चिखली निवासी शहनू सिदार जैसा व्यक्ति पुल्ली को उठाकर दीवार के पार ले जाते हुए दिखाई दिया।

      साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल संदेही शहनू सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके कब्जे से चोरी गई दोनों पुल्ली, कुल कीमत 14 हजार रुपये, बरामद कर जब्त की गई।

       प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी शहनू सिदार
पिता – स्व. परदेशी सिदार
उम्र – 35 वर्ष
निवासी – ग्राम चिखली, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

सीसीटीवी की मदद से चोरी का शीघ्र खुलासा हुआ है, आमजान अपने प्रतिष्ठान, घरों में सीसीटीवी लगावें। सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जशपुर गौरवान्वित, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को नई दिल्ली में मिला सम्मान

जशपुर। जशपुर जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय आया जब जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय को नई दिल्ली में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

खेत बचाओ अभियान’ के तहत गांव पहुंच रहे कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारीचौपाल लगाकर कृषकों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की दे रहे तकनीकी जानकारीपहाड़...

रायगढ़, 3 जून 2026/ खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा संरक्षण और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य...