WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सीसी रोड बनी, लेकिन मौत के गड्ढे छोड़ गया निर्माण कार्य!

नवागढ़ वार्ड क्रमांक 13 में अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, आज फिर गड्ढे में गिरा मवेशी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


नवागढ़। नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 13 में विकास कार्यों की तस्वीर सवालों के घेरे में है। मार्च-अप्रैल माह में लालबंद से तोरा मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से गहरे गड्ढे अब आम लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बन गए हैं।

सड़क निर्माण के दौरान नाली बनाने के नाम पर जेसीबी से दोनों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए थे। निर्माण कार्य समाप्त होने के कई महीने बाद भी इन गड्ढों को न तो पाटा गया और न ही नालियों का निर्माण पूरा किया गया। हालत यह है कि वार्डवासी आज भी अपने घरों तक पहुंचने के लिए अस्थायी पुल और जुगाड़ का सहारा लेने को मजबूर हैं।

यह मार्ग केवल वार्ड क्रमांक 13 तक सीमित नहीं है, बल्कि नवागढ़, तोरा, बरबसपुर, टुरा, सिमरिया और अंधियारखोर सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, किसान तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खुले गड्ढे किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

चेतावनी अब हकीकत बनती दिख रही है। आज एक मवेशी सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। यदि उसकी जगह कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर होता, तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

अब निगाहें नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या वे समय रहते अधूरी नालियों का निर्माण पूरा कर इस खतरे को खत्म करेंगे, या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

RAIGARH NEWS

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाईधरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य...

ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमीहितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोपग्राम...