Sen Samaj : मुख्यमंत्री साय ने सेन समाज को सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की

spot_img

सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने समाज के योगदान को सराहा

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज ने सदियों से भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत रत्न जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का सेन समाज से होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

संस्कारों और परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेन समाज केवल अपनी पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक समाज के विभिन्न संस्कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह समाज सनातन परंपराओं और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

सेन शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेन समाज के सामाजिक योगदान और उसकी भूमिका की सराहना की।

सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के विकास और कल्याण के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS