WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : 14 अगस्त को रायपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। भारत विभाजन के दौरान असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुक्ताकाशी मंच पर होगा समारोह

राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, संचालनालय पुरातत्व परिसर, लोकभवन के पास, सिविल लाइन्स में दोपहर 12:30 बजे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रख्यात फिल्मकार एवं अभिनेता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी समारोह के मुख्य वक्ता होंगे।

विभाजन की पीड़ा और संघर्ष पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेले गए विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को केवल ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के संघर्ष, साहस और नए सिरे से जीवन खड़ा करने की जिजीविषा के रूप में नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना है।

इस अवसर पर विभाजन की विभीषिका और उस दौर की परिस्थितियों पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी एवं स्मृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सिंधी, पंजाबी और बंगाली समाज के प्रतिनिधि साझा करेंगे अनुभव

कार्यक्रम में विभाजन से प्रभावित सिंधी, पंजाबी और बंगाली समाज के प्रतिनिधि अपने परिवारों एवं समाज से जुड़ी स्मृतियां और अनुभव साझा करेंगे। स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे वे विभाजन के इस ऐतिहासिक अध्याय और उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा को समझ सकें।

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी रखेंगे अपने विचार

समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को सिनेमा एवं टेलीविजन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। लोकप्रिय धारावाहिक ‘चाणक्य’ से देशभर में पहचान बनाने वाले डॉ. द्विवेदी ने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित चर्चित फिल्म ‘पिंजर’ का निर्देशन भी किया है।

वे समारोह में विभाजन की ऐतिहासिक-सामाजिक पृष्ठभूमि, मानवीय त्रासदी और उससे जुड़ी स्मृतियों पर अपने विचार रखेंगे।

कई गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

कार्यक्रम में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ल भी विचार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, शिक्षाविद्, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

समारोह में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा एवं श्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री यशवंत जैन सहित संस्कृति परिषद के सदस्य, शिक्षाविद् और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश

संस्कृति विभाग का यह राज्य स्तरीय आयोजन विभाजन की त्रासदी में अपना सर्वस्व गंवाने वाले और विस्थापन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों की स्मृतियों को नमन करने के साथ सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...