Jheeram Ghati Case : झीरम कांड पर पीड़ित परिवारों की राहुल गांधी से चर्चा, भूपेश बघेल बोले- अधूरा रहा न्याय, आगे लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई

spot_img

दिल्ली में हुई अहम मुलाकात

झीरम घाटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की। लगभग 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान NIA की जांच, हाल ही में आए अदालत के फैसले और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। गौरतलब है कि NIA की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को इस मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

भूपेश बघेल का बयान- न्याय अधूरा

मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें झीरम मामले की जांच और अदालत के फैसले से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को यह महसूस हो रहा है कि अदालत के फैसले से उन्हें उतना न्याय नहीं मिला जितनी उन्हें उम्मीद थी। अब आगे की कानूनी लड़ाई को लेकर विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और AICC के वरिष्ठ वकीलों से सलाह लेने के बाद आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय की जाएगी।

दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक भी हुई

इसी दौरान दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की एक अलग संगठनात्मक बैठक भी संपन्न हुई। प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत से PCC अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और भूपेश बघेल ने मुलाकात की। इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए, जिसमें संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर बोला हमला

वहीं भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने झीरम घटना को दुखद बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में इस मामले की जांच को लेकर लापरवाही बरती गई, जबकि मौजूदा सरकार ने दोषियों को सजा दिलाने का काम पूरा किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का इल्जाम भी लगाया और कहा कि बस्तर की मौजूदा स्थिति अब पर्यटन के लिहाज से बेहतर हो चुकी है।


 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

CHHATTISGARH NEWS

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...