Kharsia News: खरसिया में यातायात और साइबर जागरूकता अभियान का आगाज, हजारों नागरिकों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

spot_img

Kharsia News: हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में खरसिया में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल हुए। अग्रसेन चौक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। इस दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

आईजी और एसएसपी ने निकाली जागरूकता रैली

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और संस्था के सदस्यों ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने हेलमेट के महत्व पर जोर देते हुए राहगीरों को हेलमेट वितरित किए। इसके बाद आईजी स्वयं बाइक रैली में शामिल हुए और हेलमेट पहनने का संदेश दिया।

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों के दौर में लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की।

एसएसपी ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों में सहयोग कर रही है।

वहीं, आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

आईजी ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, संस्थापक अंकित अग्रवाल और पूरी टीम को जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए बधाई दी।

श्री अखण्ड राम सप्ताह में पहुंचे आईजी और एसएसपी

जागरूकता कार्यक्रम के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी शशिमोहन सिंह खरसिया के गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां 134 वर्षों से आयोजित हो रहे श्री अखण्ड राम सप्ताह में उन्होंने हिस्सा लिया।

इस दौरान बच्चों ने भजन और विभिन्न भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। शिव तांडव की प्रस्तुति देने वाली रूही अग्रवाल की प्रस्तुति की भी सराहना की गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधिकारी और हेल्पिंग हैंड्स की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, बंटी सोनी सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान हिमांशु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन, हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी, हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल, महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल और उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...