
बिलासपुर – जिले के कोटा ब्लॉक के सलका नवागांव के एनएसएस के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें स्वच्छता अपनाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा एक दूसरे के साथ मिलजुलकर कार्य करने का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों से गावं में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। साथ ही, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।











