spot_img
spot_img

Raigarh News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img

ग्रामीणों की समझाइश के बाद भी व्यवहार में सुधार नहीं होने का आरोप, महिला थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़। रायगढ़ में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय युवक मनीष राठिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ भी अशोभनीय हरकतें करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों और बीडीसी द्वारा पहले भी उसे समझाइश दी गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

जंगल में छेड़छाड़ करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे वह घर के पास जंगल में गई थी। इसी दौरान आरोपी झाड़ियों के पीछे छिपा हुआ था। आरोप है कि उसने गलत नीयत से युवती का हाथ और साड़ी पकड़कर खींचतान की तथा उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत पर दर्ज हुआ अपराध

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 77 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

घर से हिरासत में लिया गया आरोपी

आरोपी की तलाश में महिला थाना और चक्रधरनगर थाना की पेट्रोलिंग टीम रवाना हुई। पुलिस ने मनीष राठिया (30), पिता चकबंदी राठिया, को उसके निवास पर मौजूद मिलने पर हिरासत में लिया और महिला थाना के सुपुर्द किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम केंवट, विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत और थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर: तलवार दिखाकर गिरदावरी कर रहे युवक से मांगे रुपये, इनकार पर मोटरसाइकिल लूटी

बगीचा के महादेवडांड़ में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार और चार नाबालिग अभिरक्षा में; पुलिस ने तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल की बरामद जशपुर। जिले के...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर: तलवार दिखाकर गिरदावरी कर रहे युवक से मांगे रुपये, इनकार पर मोटरसाइकिल लूटी

बगीचा के महादेवडांड़ में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार और चार नाबालिग अभिरक्षा में; पुलिस ने तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल की बरामद जशपुर। जिले के...

RAIGARH NEWS

💥 लैलूँगा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरा जनसैलाब! ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन🚨...

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत लैलूंगा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन पत्रकार हीरालाल राठिया...