spot_img
spot_img

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती: हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की अपील की खारिज, अभ्यर्थियों को राहत

spot_img
spot_img
spot_img

बोर्ड की मान्यता निलंबित होने के आधार पर अभ्यर्थियों को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता, डिवीजन बेंच ने CAT के आदेश को रखा बरकरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता से जुड़े मामले में केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी है। डिवीजन बेंच ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि जिस अभ्यर्थी को 20 दिसंबर 2012 को अंकसूची और प्रमाणपत्र जारी किया गया था, उसे केवल संबंधित बोर्ड की मान्यता निलंबित होने के आधार पर अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।

दरअसल, हेमचरण साहू, उत्तरा कुमार सहित अन्य अभ्यर्थियों का चयन ग्रामीण डाक सेवक के पद पर हुआ था। इस पद के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और गणित व अंग्रेजी विषयों का ज्ञान होना अनिवार्य था। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल टेक्निकल एजुकेशन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था।

हालांकि, डाक विभाग ने संबंधित प्रमाणपत्र को मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रमाणपत्र नहीं माना। इसी आधार पर अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए गए और मामला केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण पहुंचा।

मामले में अधिकरण के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने केंद्र की दलीलों पर विचार करने के बाद अपील खारिज कर दी और अधिकरण के आदेश को सही ठहराया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जमीन बंटवारे के विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव की घटना; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जशपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

जमीन बंटवारे के विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव की घटना; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जशपुर।...

RAIGARH NEWS

⚡ एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन अंकुश से जुआरियों में हड़कंप! धरमजयगढ़ के जंगल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, लाखों की संपत्ति जब्त!

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तारजुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल और...