spot_img
spot_img

⚡ एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन अंकुश से जुआरियों में हड़कंप! धरमजयगढ़ के जंगल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, लाखों की संपत्ति जब्त!

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

जुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त

CSP राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन और धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त रेड

जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    रायगढ़, 26 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ क्षेत्र में जंगल के भीतर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की संयुक्त टीम ने दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में दबिश देकर आरोपियों को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा। मौके से ₹22,180 नकद, फड़ से 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

          जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन अंकुश” के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके को विशेष टीम के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में सूचना की तस्दीक कर घेराबंदी की, जहां अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़, स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), निवासी कांसाबेल, जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), निवासी दर्रीडीह, वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), निवासी दर्रीडीह, सुरेश सारथी (36 वर्ष), निवासी शाहपुर तथा नारायण बाईन (50 वर्ष), निवासी बेहरापारा, सभी थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के निवासी, 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹3,22,180 आंकी गई है। मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

          इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, श्याम देव साहू एवं थाना साइबर-पुलिस लाइन की गठित विशेष टीम व थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

            जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अनैतिक गतिविधियों की सूचना देंवे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में ब्रेजा कार से 47 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अफीम और कार समेत 8.10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त रायगढ़, 26 अक्टूबर। जिले में मादक पदार्थों...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में ब्रेजा कार से 47 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अफीम और कार समेत 8.10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त रायगढ़, 26 अक्टूबर। जिले में मादक पदार्थों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में ब्रेजा कार से 47 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अफीम और कार समेत 8.10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त रायगढ़, 26 अक्टूबर। जिले में मादक पदार्थों...