spot_img
spot_img

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी और उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर दो दिवसीय रायगढ़ दौरे पर

spot_img
spot_img
spot_img

27 अक्टूबर को आदिवासी समाज के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात, 28 अक्टूबर को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, रोजगार और शासकीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपसिंह मण्डावी तथा उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एम.डी. ठाकुर 27 और 28 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात करने के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों और उनके कल्याण के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

27 अक्टूबर को समाज प्रमुखों से करेंगे मुलाकात

संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी और उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस में आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और रोजगार की होगी समीक्षा

28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, रायगढ़ में जिले में आदिवासियों की भूमि अधिग्रहण तथा भूमि के क्रय-विक्रय के बाद प्रदान किए गए मुआवजे, रोजगार और व्यवस्थापन से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से कराए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी।

शासकीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा बैठक

इसी दिन दोपहर 2 बजे आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विभागवार जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनजातीय वर्ग को मिलने वाले लाभ से संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक नन्द किशोर सतपथी

उपलब्धि से लैलूंगा का बढ़ा मान, वनांचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान रायपुर/लैलूंगा, 26 अक्टूबर 2026। शिक्षा, समाजसेवा और विद्यार्थियों के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS