spot_img
spot_img

GPS ट्रैकर के जाल में फंसा राशन दुकानों में चोरी करने वाला गिरोह, पांच आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

पुसौर पुलिस की सूझबूझ से खुलासा, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; क्रेटा-इनोवा समेत 38.60 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 27 अक्टूबर। रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से चावल और शक्कर की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुसौर पुलिस ने GPS ट्रैकर की मदद से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और चोरी में इस्तेमाल की गई क्रेटा व इनोवा कार सहित कुल 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शक्कर की बोरी में छिपाया GPS ट्रैकर, ऐसे पकड़ में आए आरोपी

पुलिस के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की शासकीय राशन दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोर रात के समय दुकानों को निशाना बनाते और तेज रफ्तार वाहनों से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही चोरियों से परेशान राशन दुकान संचालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने जांच तेज की। पुलिस ने राशन दुकान संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और GPS ट्रैकर लगाने की सलाह दी। इसी दौरान पुलिस की रणनीति के तहत एक शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाकर रखा गया।

25 और 26 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी हुई। आरोपी अन्य सामान के साथ GPS ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी उठा ले गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

चोरी की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस ने अपराध दर्ज कर ट्रैकर के संकेतों के आधार पर आरोपियों का पीछा शुरू किया। GPS लोकेशन से पुलिस को आरोपियों के रायगढ़ से धरमजयगढ़ होते हुए पत्थलगांव की ओर जाने का पता चला। इसके बाद पुसौर, घरघोड़ा और रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने पत्थलगांव में दबिश दी।

चोरी का माल बेचने पहुंचे थे पत्थलगांव

पुलिस टीम को पत्थलगांव में राशन दुकान संचालक सेवाल कुजूर के पास GPS ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि मोहम्मद हफीज, समीर आलम, डमरूधर खूंटे और संतोष कुमार माहेश्वरी चोरी का माल बेचने के इरादे से उसके पास छोड़कर गए थे।

इसके बाद पुलिस ने पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से क्रेटा और इनोवा कार बरामद की गईं, जिनमें चावल की बोरियां भरी हुई थीं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी चोरी का माल सेवाल कुजूर को बेचने की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 111 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

38.60 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत 3.60 लाख रुपये बताई गई है। चोरी में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को आशंका है कि गिरोह के तार पत्थलगांव से सीतापुर तक सक्रिय अन्य समूहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस पहलू पर जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सेवाल कुजूर (52), निवासी मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर; समीर आलम (26), निवासी कनकपुर, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर; मोहम्मद हफीज (26), निवासी शांतिनगर तिलडेगा, थाना पत्थलगांव; संतोष कुमार माहेश्वरी (33) और डमरूधर खूंटे (36), दोनों निवासी गोढ़ीकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर शामिल हैं।

एसएसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई को सराहा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की संपत्ति बरामद करने और अपराध में सहयोग करने वालों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया।

कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उइके के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर सहित प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, श्यामलाल महंत, अमित तिर्की तथा आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, रामचरण खांडेकर, ठंडाराम गुप्ता और दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...