spot_img
spot_img

Raigarh News : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र, डिजिटल सुविधा से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच

spot_img
spot_img
spot_img

खरसिया की जागृति कुर्रे ने 6 अक्टूबर को किया था ऑनलाइन आवेदन, निर्धारित प्रक्रिया के बाद जारी हुआ प्रमाण पत्र

रायगढ़। सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए अब लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से आम नागरिकों को राहत मिल रही है। इसका लाभ खरसिया तहसील के ग्राम तेलीकोट निवासी जागृति कुर्रे को भी मिला है, जिन्हें ऑनलाइन आवेदन के बाद जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया।

उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए जरूरी था प्रमाण पत्र

जागृति कुर्रे को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने 6 अक्टूबर को तहसील कार्यालय खरसिया स्थित सेवा सेतु केंद्र में ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड किए गए।

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका आवेदन स्वीकृत कर कुछ ही दिनों में जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी से राहत मिली।

जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सुविधा

जागृति कुर्रे और उनके परिवार ने इस सुविधा के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में आम लोगों तक पहुंचाना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Excise Action : तमनार और रेगड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला गिरफ्तार, जंगल में लावारिस मिली शराब के मामले में आरोपियों की तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS