spot_img
spot_img

Raigarh News : 4 नवंबर से घरघोड़ा में लगेगा कलेक्टर कैंप, हर बुधवार मौके पर सुनेंगे मयंक चतुर्वेदी; दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी राहत

spot_img
spot_img
spot_img

कैंप कोर्ट में राजस्व मामलों की होगी सुनवाई, जनदर्शन के साथ विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की भी होगी समीक्षा

रायगढ़। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलने वाली है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी 4 नवंबर से प्रत्येक बुधवार को घरघोड़ा में कैंप कोर्ट और जनदर्शन आयोजित करेंगे। इस दौरान वे आम नागरिकों की शिकायतें सुनने के साथ राजस्व प्रकरणों की सुनवाई और विभागीय कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

घरघोड़ा में हर बुधवार पहुंचेगा जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों के करीब पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को घरघोड़ा में कलेक्टर कैंप कोर्ट, जनदर्शन और विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। कलेक्टर के साथ संबंधित शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा के राजस्व मामलों की सुनवाई

कैंप कोर्ट में घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र से जुड़े प्रथम एवं द्वितीय अपील के राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। वहीं जनदर्शन के दौरान नागरिक सीधे कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें रख सकेंगे।

विकास कार्यों और लंबित मामलों की होगी समीक्षा

कैंप के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और समस्याओं के निराकरण में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

नई व्यवस्था से घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय आने की परेशानी कम होगी। साथ ही नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Excise Action : तमनार और रेगड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला गिरफ्तार, जंगल में लावारिस मिली शराब के मामले में आरोपियों की तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS