spot_img
spot_img

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध; फूलों के दाम दोगुने

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी, रायपुर के बाजारों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियों को लेकर उमड़ी भीड़; 40 रुपये तक पहुंची गुलाब की कीमत

बस्तर में जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से इस बार दीपावली के अवसर पर खास तस्वीर सामने आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उनके इस फैसले से जवानों के बीच उत्साह का माहौल है। वहीं, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।

रायपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर

इधर, राजधानी रायपुर में दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखाई दे रही है। लोग लक्ष्मी पूजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोई घरों को सजाने के लिए फूल खरीद रहा है, तो कोई पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहा है।

नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध

दीपावली के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते शहर की मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज परोसने की अनुमति नहीं होगी। जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फूल बाजार में उमड़ी भीड़, कीमतों में दोगुना उछाल

दीपावली के मौके पर राजधानी के फूल बाजार में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। घरों और मंदिरों को सजाने के साथ लक्ष्मी पूजन के लिए लोग बड़ी संख्या में फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, त्योहार के चलते मांग बढ़ने से फूलों की कीमतों में करीब दोगुना उछाल आया है।

गुलाब 40 तो गेंदे की एक लड़ी 60 रुपये में

बाजार में एक गुलाब की कीमत 40 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि गेंदे के फूलों की एक लड़ी 60 रुपये में बिक रही है। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। महंगे दामों पर भी लोग अपनी जरूरत और आस्था के अनुसार फूल खरीद रहे हैं। दीपावली की रौनक से राजधानी का फूल बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा ‘युवा–संकल्प से विकल्प’ के तहत कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मुख्य अतिथि बनने की दी सहमति, जल्द घोषित होगी आयोजन की तिथि बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के विद्यार्थियों को कैरियर चयन...

CHHATTISGARH NEWS

बिर्रा में होगा ‘युवा–संकल्प से विकल्प’ के तहत कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मुख्य अतिथि बनने की दी सहमति, जल्द घोषित होगी आयोजन की तिथि बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के विद्यार्थियों को कैरियर चयन...

RAIGARH NEWS

दीपावली पर रोशन साहू का बड़ा संदेश! लैलूंगा वासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना! 🪔एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने कहा—हर...

🪔 दीपावली के पावन पर्व पर रोशन साहू ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🪔लैलूंगा, रायगढ़।दीपावली के शुभ अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक...