ग्राम लाखा के पास हुआ हादसा, राशन लेने निकला था 40 वर्षीय चेतराम चौहान
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को लिया चपेट में
रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर ग्राम लाखा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान चेतराम चौहान (40 वर्ष), पिता भोगी लाल चौहान, निवासी सारासमाल, ग्राम पंचायत कर्राजोर, थाना पुसौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चेतराम पिछले करीब दो महीने से सराईपाली-देलारी के पास स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था।
राशन लेने के लिए निकला था घर से
बताया गया है कि मंगलवार को चेतराम अपनी मोटरसाइकिल से राशन लेने के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम लाखा के पास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर वह भारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।











