spot_img
spot_img

गोवर्धन तिहार पर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार को घेरा, धान खरीदी और गिरदावरी की तैयारियों पर उठाए सवाल

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास पर पारंपरिक उत्साह के साथ गोवर्धन तिहार मनाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बघेल ने देश में समाज, जाति और भगवान के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति किए जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों और गिरदावरी की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना

भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इस समय संक्रमण काल से गुजर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग देश में विद्रोह की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री बस्तर आए थे और वे भेष बदलने में माहिर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने वैचारिक नक्सलियों को खत्म करने की बात कही थी, जबकि सरकार का विरोध करने वालों को दिमागी नक्सली कहा जा रहा है।

बघेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने ही देश के लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और वैदिक सितारे की तरह उभर रहे हैं।

धान खरीदी और गिरदावरी को लेकर सरकार पर सवाल

धान खरीदी का समय नजदीक आने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकारी तैयारियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक ओर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, वहीं दूसरी ओर पटवारी हड़ताल पर हैं। बघेल ने बताया कि गांव के एक कोटवार ने उनसे शिकायत की कि गिरदावरी के दौरान उनके परिवार की चार एकड़ जमीन रिकॉर्ड से कट गई है।

उन्होंने कहा कि किसान पहले से परेशान हैं और गिरदावरी में आ रही दिक्कतों से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। बघेल ने दावा किया कि राइस मिलर्स अब तक केवल 25 प्रतिशत चावल ही जमा कर पाए हैं, जबकि 75 प्रतिशत चावल जमा होना बाकी है।

कांग्रेस विधायकों से विधानसभा में सवाल उठाने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सभी विधायकों से धान खरीदी और चावल जमा करने के मुद्दे पर विधानसभा में प्रश्न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 धान खरीदी के लिहाज से बेहतर समय था।

जाति और भगवान के नाम पर बांटने का लगाया आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि देश में जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। अब भगवान के नाम पर भी लोगों को अलग-अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम और कृष्ण को भी बांटकर प्रस्तुत किया जा रहा है।

बघेल ने पर्ची देखकर लोगों की समस्याएं बताने वाले कथावाचकों पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से समाज में विकृति पैदा होती है।

SIR और राहुल गांधी के मुद्दे पर भी रखी बात

SIR सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक दौर में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। समाज को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने पढ़े-लिखे और सामाजिक समझ रखने वाले लोगों से इस दिशा में आगे आने की अपील की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...

CHHATTISGARH NEWS

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...

RAIGARH NEWS

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...