
कोरबा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश देता है।
दुष्यंत शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिले के सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना मजबूत हो।











