spot_img
spot_img

रायगढ़ में जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन, सातों विकासखंडों के कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

spot_img
spot_img
spot_img

कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में लैलूंगा के मोहनीपुरी चंवरपुर दल ने मारी बाजी, प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिला मंच

रायगढ़। जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सातों विकासखंडों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य और लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

संस्कृति और परंपराओं को सहेजना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के सचिव डॉ. बाल किशोर भगत ने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान उसकी संस्कृति, संस्कार, बोली, भाषा, लोकगीत और लोकनृत्य हैं। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना और उच्च शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है, लेकिन अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को भी सुरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकनृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की 42 जनजातियों की अपनी अलग विशेषताएं और कलात्मक प्रतिभाएं हैं। इन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

जनजातीय समाज की एकजुटता पर दिया जोर

नगर निगम रायगढ़ के सभापति डिग्री लाल साहू ने जनजातीय समाज को जय जोहार करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति और परंपराओं के कारण जनजातीय समाज की अलग पहचान है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता को विकास का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के अनेक व्यक्तित्व देश के महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे हैं।

कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में लैलूंगा का दल प्रथम

उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिले के सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक दल को प्रस्तुति के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में विकासखंड लैलूंगा के मोहनीपुरी चंवरपुर कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान हासिल किया। घरघोड़ा के आमापाली (बहिरकेला) कर्मा पार्टी को दूसरा, धरमजयगढ़ के भंडारीपारा कर्मा पार्टी सिथरा को तीसरा और तमनार के जय मां कर्मा सेनी कर्मा नृत्य मंडली मौहापाली को चौथा स्थान मिला।

विजेता दलों को इस प्रकार पुरस्कार प्रदान किए गए:

  • प्रथम पुरस्कार: 50 हजार रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये
  • तृतीय पुरस्कार: 15 हजार रुपये
  • चतुर्थ पुरस्कार: 10 हजार रुपये

आदिवासी लोक कला प्रतियोगिता में घरघोड़ा ने हासिल किया पहला स्थान

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय लोक कला नृत्य प्रतियोगिता में भी सातों विकासखंडों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में घरघोड़ा विकासखंड के आदि शक्ति कर्मा पार्टी कोटरीमाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लैलूंगा के कर्मा आदिवासी लोक नृत्य दल खेडआमा ने दूसरा, धरमजयगढ़ के मां लक्ष्मी कर्मा पार्टी भुण्डीबहरी ने तीसरा, खरसिया के गेढ़ी नृत्य कर्मा पार्टी छिरपानी ने चौथा और रायगढ़ विकासखंड के बसंत विश्वकर्मा दल डोंगीतराई ने पांचवां स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपये प्रदान किए गए।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान

महोत्सव के दौरान जनजातीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक कलाओं को संरक्षण देने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम करते हैं।

जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, सोहन चौधरी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत एवं श्रीमती अंजू पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष तारा सिंह राठिया सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन श्रीमती धनेश्वरी सिदार ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन अनुराग नामदेव ने किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर रेंज में पुलिस का महाएक्शन! ‘ऑपरेशन बाज’ से 1081 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सालों से फरार अपराधियों में मचा हड़कंप!पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का...

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया "ऑपरेशन बाजपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट...

CHHATTISGARH NEWS

बिलासपुर रेंज में पुलिस का महाएक्शन! ‘ऑपरेशन बाज’ से 1081 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सालों से फरार अपराधियों में मचा हड़कंप!पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का...

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया "ऑपरेशन बाजपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

अवैध धान की आवक रोकने 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन धान खरीदी की तैयारियां...