spot_img
spot_img

बिलासपुर रेंज में पुलिस का महाएक्शन! ‘ऑपरेशन बाज’ से 1081 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सालों से फरार अपराधियों में मचा हड़कंप!
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन! एक महीने में 1081 वारंट तामील, फरार वारंटियों पर टूटा पुलिस का कहर!

spot_img
spot_img
spot_img

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया “ऑपरेशन बाज

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट तामीली अभियान।

एक माह में एक हज़ार से अधिक वारंटों की तामीली की गई।
सालों से लंबित पड़े वारंट हुए तामील।

बिलासपुर ,मुंगेली, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ ने किया अच्छा प्रदर्शन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा रेंज के आठों जिलों में लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा के दौरान पाया गया था, कि जिलों में बहुत ज्यादा संख्या में , माननीय न्यायालयों से फरार वारंटियों के विरुद्ध जारी किये गये स्थाई वारंट थानों में लंबित पड़े हुए है, और उनकी तमिली की दिशा की दिशा के अपेक्षित प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके लिए आईजीपी बिलासपुर श्री गर्ग ने, 1 माह के विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” का नाम देकर जिलों में स्थायी वारंट तामीली का विशेष अभियान चलाने निर्देशित किया। इस अभियान के तहत जिलों के कुल लंबित वारंटों की समीक्षा करके आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने एक माह के जिलेवार तामीली के लिए लक्ष्य निर्धारित करके विशेष अभियान चलाने रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया।सभी लंबित स्थाई वारंटों को, अंतर थाना/अंतर जिला/अंतर रेंज एवं अंतर राज्य तथा प्रदेश से बाहर ऐसी विभिन्न केटेगरियों में बांटकर ,और आधुनिक तकनीकों की सहायता वारंटियों की पतासाजी के लिए, करने के लिए  निर्देश पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा दिये गये।यह अभियान दिनांक 08/10/26 से 07/11/26 तक, रेंज के सभी जिलों के द्वारा चलाया गया और इस दौरान बड़ी संख्या के स्थाई वारंटों की तामीली की गई।इस दौरान कई ऐसे वारंटियों की भी धर पकड़ की गई, जो सालों से पुलिस रिकॉर्ड में फरार बताए जा रहे थे।अभियान के दौरान कई वारंटियों की मृत्यु हो जाने की भी जानकारी प्राप्त हुई, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर माननीय न्यायालय के पेश किया गया।श्री गर्ग ने बताया कि इस अभियान ‘आपरेशन बाज ‘ के दौरान रेंज के सभी जिलों को मिलकर कुल 1081 स्थायी वारंटी की तामीली मात्र एक ही महीने की अवधि में की गई। वारंटों की तामीली में जिला बिलासपुर ,मुंगेली, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं सारंगढ़ – भिलाईगढ़ ने बेहतर प्रयास करते हुए जहां लक्ष्य के अनुरूप वारंटों की तामीली की, वहीं रेंज के रायगढ़ तथा कोरबा जिले अपेक्षित प्रयास नहीं प्रदर्शित कर सकें हैं। आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने इस अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले थानों और टीम को पुरस्कृत करने पुलिस अधीक्षकों को बताया है, वहीं अपेक्षाकृत कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों को आगामी भविष्य के प्रदर्शन के सुधार  के लिए हिदायत दी है। श्री गर्ग ने यह भी बताया है कि, ऐसे ऑपरेशन बीच बीच में चलाकर वारंटों की धरपकड़ जारी रखी जाएगी, और प्रयास किया जाएगा कि बिलासपुर रेंज में लंबित स्थाई वारंटों की संख्या कम से कम की जा सके।इस अभियान के सार्थक परिणाम से, माननीय न्यायालयों के बरसों से लंबित केसेस,जो वारंट की तामीली न होने के कारण लंबित थे, उनके निराकरण की  नई राह खुली है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

अवैध धान की आवक रोकने 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन धान खरीदी की तैयारियां...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

अवैध धान की आवक रोकने 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन धान खरीदी की तैयारियां...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

अवैध धान की आवक रोकने 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन धान खरीदी की तैयारियां...